इंदौर में नाद ब्रह्म म्यूजिकल ग्रुप ने “कोयलिया” की शानदार प्रस्तुति से पूरे किया जगमगाह भव्यता
इंदौर की रविवार शाम लाभ मंडपम, रेस कोर्स रोड पर संगीत प्रेमीओ के लिए एक अनमोल शाम आयी। नाद ब्रह्म म्यूजिकल ग्रुप की ओर से आयोजित “कुहू कुहू बोले कोयलिया” संगीत संध्या ने सबको नव वर्ष ग्रहण का अद्भुत उत्सव प्रदान किया। इस कार्यक्रम में इंदौर के जाने-माने गायकों और गायिकाओं ने अपनी आवाजों से दर्शकों को खोंख में ले लिया।
वर्षा झालानी, डॉ. अमिताभ गोयल, डॉ. संजय भटनागर, डॉ. संजय जैन, डॉ. मिताली श्रीमाल, आशा निरसंगध, चार्टर्ड एकाउंटेंट पंकज सेठी, मयंक खंडेलवाल, जौहरी आशुतोष कड़ेल और नरेश शुक्ला जैसे कई प्रतिभाशाली कलाकारों ने अपनी गायकी के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संगीत संयोजन में दीपेश जैन और उनकी टीम ने अपने ओजस्वी संगीत प्रदर्शन के साथ श्रोताओं को मोहित कर लिया।
कार्यक्रम को संयोजित करने और स्वागत करने का दायित्व ममता मेहता ने निभाई। उन्होंने कहा, “संगीत आत्मा की भाषा है, और इस कार्यक्रम के माध्यम से हमने सभी के दिलों तक पहुँचने की कोशिश की। इस ठंडी रात को संगीत की गर्माहट और प्रेम के सुरों ने वाकई खास बना दिया। हर प्रदर्शन के पीछे हमारी पूरी टीम की मेहनत है। इतना भीड़ संगीत की शक्ति का प्रमाण है।”
शहर केप्रसिद्ध सर्जन और गायक डॉ. अमिताभ गोयल ने कार्यक्रम के एक विशेष पल को ज़ाहिर किया और कहा, “आज की शाम की एक खास बात यह है कि इतनी बड़ी संख्या में लोग यहां केवल एक उद्देश्य से उपस्थित हुए हैं वो है संगीत । इस मंच पर ऐसी खूबसूरत ऑडियंस के बीच प्रदर्शन करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। संगीत वह शक्ति है, जो लोगों को जोड़ती है और आज की शाम ने यह साबित कर दिया।”

