Haryana

पानीपत: घर से निकली युवती बीच रास्ते से हुई लापता

लापता युवती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी पढ़ी-लिखी है और मोबाइल फोन का उपयोग करती थी। वह दिनभर मोबाइल पर समय बिताती थी। जब परिवार ने इस बारे में पूछा तो उसने पढ़ाई का हवाला दिया। परिवार ने उस पर विश्वास कर लिया।

20 अगस्त को उनकी बेटी किसी काम का बहाना बनाकर घर से निकली। शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों से भी संपर्क किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला।