UP

आईवीआरआई में वेक्टर जनित जूनोटिक रोगों पर जागरूकता कार्यक्रम

कार्यक्रम का उद्देश्य सफाई कर्मियों को वेक्टर जनित जूनोटिक रोगों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना था, क्योंकि यह वर्ग अपने कार्यक्षेत्र की वजह से संक्रमण के ज्यादा खतरे में रहता है।

कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष डॉ. बबलू कुमार और वैज्ञानिक डॉ. हिमानी धान्जे ने किया। डॉ. धान्जे ने संवादात्मक सत्र में जूनोटिक रोग, वेक्टर जनित रोग, एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध और फूडबोर्न पैथोजेन्स पर जानकारी दी। उन्होंने मच्छर, टिक और पिस्सू से फैलने वाले रोगों तथा बरसात में बढ़ने वाले डेंगू व जापानी इंसेफेलाइटिस से बचाव पर विशेष जोर दिया।

डॉ. बबलू कुमार ने मच्छरजनित रोगों के खतरों पर चिंता जताई और समय रहते प्रभावी रोकथाम उपाय अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि संवेदनशील समुदायों को सुरक्षित रखने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों को मच्छरदानियां और जागरूकता संबंधी पर्चे वितरित किए गए। सफाई कर्मियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास उनकी सुरक्षा ही नहीं बल्कि समाज को भी स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।