Uttarakhand

यमुनोत्री मार्ग पर स्यानाचट्टी में बनी झील में डूबे 30 से अधिक आवासीय भवन, खतरा बरकरार

स्यानाचट्टी में मलबा आने से निर्मित झील को जल्द से जल्द खोलने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस, खाद्य आपूर्ति और लोक निर्माण विभाग (पीडबल्यूडी) की टीमों सहित सभी एजेंसियां मौके पर हैं । जिलाधिकारी प्रशांत आर्य मौके पर हैं। साथ ही यमुनोत्री के विधायक संजय डोभाल भी स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं ।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शुक्रवार को कहा कि स्थानीय लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। प्रशासन सभी सुरक्षात्मक उपाय कर रहा है। साथ ही मलबे से बनी कृत्रिम झील को खोलने के लिए सभी संबंधित एजेंसियां भी मौके पर हैं। स्तिथि अनुकूल होते ही झील को खोलने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने कहा कि स्थानीय लोगों को काफी नुकसान हुआ है और वे प्रत्येक परिवार से संपर्क भी कर रहे हैं। प्रभावितों को उचित मदद मिले और जल्द से जल्द झील से पानी को निकाला जा सके, इसके प्रयास हो रहे हैं।————–