Entertainment

जिला स्तरीय सांस्कृतिक एवं साहित्यिक उत्सव ‘उद्भव’ सम्पन्न

आयोजन में जनपद अध्यक्ष लीनव राठिया, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार, उपाध्यक्ष जगन्नाथ यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोकुल नारायण यादव एवं मंडल अध्यक्ष भारत साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

मुख्य अतिथि लीनव राठिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस उत्सव का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और समाज को भारत की भाषाई एवं सांस्कृतिक विविधता से जोड़ना और उसका संरक्षण करना है। वहीं कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, देशभक्ति गीत और आधुनिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को आकर्षित किया। उत्सव में धरमजयगढ़, खरसिया, लैलूंगा एवं घरघोड़ा विकासखंडों के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।