Himachal Pradesh

बद्दी में फैक्टरियों के प्रदूषण पर राेक लगाने की मांग

इस बात का खुलासा करते हुए जनहित याचिका कर्ता परमिंदर कुमार भट्टी ने जनहित याचिका अधिवक्ता केतन शर्मा के साथ संयुक्त पत्रकार वार्ता में सोमवार को सोलन में किया ।

उन्होंने कहा कि अनाधिकृत रूप से एक निजी कम्पनी जुपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड द्वारा 15 लाख लीटर जमीनी जल का दोहन किया जा रहा है । साथ ही केमिकल युक्त पानी छोड़े जाने से जमीन में प्रदूषित जल मिलने के कारण बीमारियां उतपन्न हो रही हैं । इसकी जांच के लिए सोलन के उपायुक्त को लिखित शिकायत दी गई थी । जिसकी जांच जारी बताई गई है । भू राजस्व अधिनियम 118 के उलंघन की बात करते हुए कहा गया कि उक्त कंपनी को मात्र 11 दिन में ही प्रदेश सरकार से अनुमति प्राप्त हो गई, जिसके लिए एक आम तौर पर 3 से 4 महीने का समय लगता है । खतरनाक केमिकल वाली फैक्टरियों के लिए नियम अनुसार रिहायशी इलाके व कृषि वाली भूमि से करीब एक किलोमीटर दूर बनाने का प्रावधान है । लेकिन वहीं यह फैक्ट्री रिहायशी क्षेत्र के समीप स्थित है । इससे निकले वाली जहरीली गैसों के कारण स्थानीय लोगों में गंभीर बीमारियों का खतरा बना हुआ है । जनहित याचिका कर्ता ने मांग करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार तुरन्त प्रभावी कदम उठाते हुए उचित कारवाई अमल में लाएं और जनता के स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्परिणामों से बचाव हो सके।