महिला कर्मचारियों को दी अधिनियम की जानकारी
उन्होंने बताया कि कार्यस्थल पर महिला कर्मचारियों के यौन उत्पीड़न को रोकने के लिए इस अधिनियम में कई विशेष प्रावधान किए गए हैं। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों, विशेषकर महिला कर्मचारियों को इनकी पूरी जानकारी होनी चाहिए ताकि उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर प्रतिभागी महिला कर्मचारियों के साथ एक संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें उनकी विभिन्न शंकाओं का निवारण किया गया।

