मंदसौर : पशुपतिनाथ मंदिर के पास शिवना नदी में गिरा ई रिक्शा, सुभी सुरक्षित
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र भास्कर एवं थाना प्रभारी कोतवाली पुष्पेंद्र सिंह राठौर को तत्काल मौके पर भेजा गया। उक्त बल द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर ई रिक्शा चालक से संपर्क स्थापित कर क्रेन की मदद से नदी में गिरे इलेक्ट्रिक रिक्शा को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया। उक्त दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

