सोनीपत: दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना लागू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार
हलके की विधायक कृष्णा गहलावत ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा महिलाओं के लिए
शुरू की गई दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का स्वागत किया। गुरुवार को उन्होंने कहा कि
यह योजना 25 सितंबर से पूरे प्रदेश में लागू होगी और इसके तहत 23 वर्ष या उससे अधिक
आयु की विवाहित और अविवाहित महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए की आर्थिक सहायता मिलेगी।
विधायक
ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं के जीवन में बड़ा
बदलाव लाएगी। इससे महिलाएं घरेलू जरूरतें पूरी करने के साथ-साथ अपनी व्यक्तिगत आवश्यकताओं
को भी पूरा कर सकेंगी। यह सहयोग उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और सामाजिक स्तर पर आत्मविश्वास
बढ़ाने में सहायक होगा। गहलावत ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण
के लिए प्रतिबद्ध रही है।
यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश नेतृत्व की
दूरदर्शी सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज और देश
की प्रगति संभव नहीं है। विधायक
ने विश्वास जताया कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत
करेगी और उन्हें समाज में नई पहचान दिलाएगी। सरकार आगे भी महिलाओं के कल्याण के लिए
महत्वपूर्ण कदम उठाती रहेगी।

