NationalUP

ऑल इंडिया स्मॉल मीडियम फेडरेशन ने दिया उत्तर प्रदेश को नया अध्यक्ष

एफीडेविट, हमें इस बात का एहसास है कि हमारे हाथ बंधे हुए हैं। फिर भी हम अपनी जिम्मेदारी से नहीं भाग सकते। भारतीय मीडिया के लिए यह स्थिति भी चिंताजनक है कि भारत की मीडिया, विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में 151 वें स्थान पर है। कोई बात नहीं समय काल परिस्थितियाँ बदलती रहती हैं… लेकिन हमें जो भी लिखना है अपने कलम से हमेशा सच लिखना है।

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरविंदर सिंह जी की अध्यक्षता में हुआ साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में मेयर गोरखपुर भी मौजूद रहें! सभी का पुष्प गुच्छ व मोमेंटो दे कर कार्यक्रम के होस्ट जनाब शोएब एहमद जी ने खैर मक़दम किया तदोपरान्त सभी विद्यालय के छात्रों ने अपने कार्यक्रम की प्रस्तुति की उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरविंदर सिंह जी ने सभा को संबोधित किया और जनाब शोएब एहमद जी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया साथ ही उनके जन्मदिन के मुबारक मौके पर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की फिर कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सूचना विभाग लखनऊ में संयुक्त निदेशक पद से सेवानिवृत्ति सैयद अमजद हुसैन ने बताया कि लोकतंत्र में मीडिया एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है हालांकि, हाल के वर्षों में समाचारपत्र और मीडिया संस्थानों को लेकर लगातार चिंताएं व्यक्त की गई हैं। मीडिया की स्वतंत्रता पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारों की आवजों को दबाने की कोशिश की गई है। मीडिया बाज़ार में बदलावों के कारण, खोजी पत्रकारिता में भी कमी आई है। लेकिन फिर भी हमे मेहनत से काम करते रहना होगा। मेहनत और ईमानदारी से किया हुआ कोई काम व्यर्थ नहीं जाता।

ऑल इंडिया स्माल एंड मीडियम न्यूज फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव अशोक नवरत्न ने बताया कि समय-समय पर पत्रकारिता की चुनौतियां बदलती रही हैं। वर्तमान की बात करें तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बहुत सी ऐसी खबरों को भी परोसा जाता है। जिनका सत्यता से दूर-दूर का कोई नाता नहीं होता। इसकी वजह से जनता का विश्वास कम हुआ है और पत्रकारों की सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगा है। ऑल इंडिया स्माल एंड मीडियम न्यूज़ फेडरेशन द्वारा छोटे एवं मझले समाचार पत्र के हितों के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी।

कार्यक्रम के अंत में एफडेविट के के मुख्य संपादक डा० मुमताज खान ने पत्रकारिता जगत के विभिन्न आयमों पर चर्चा करते हुए बताया कि किस तरह एफिडेविट डिजिटल नेटवर्क ने विगत 1 वर्षों में मीडिया के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई है उन्होंने एफिडेविट के शीर्ष नेतृत्व एवं टीम को मुबारकबाद पेश करते हुए कहा कि सफलता का यह सफर आगे भी जारी रहेगा।

इस्लामिया कॉलेज ऑफ कॉमर्स बक्शीपुर गोरखपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। देश के विभिन्न प्रांतों से आए हुए ऑल इंडिया स्माल एंड मीडियम न्यूजपेपर फेडरेशन के सदस्यों को सम्मानित किया गया, जिसमें अनिल त्रिपाठी, परवेज आलम, गौरव त्रिपाठी, नीरज गुप्ता, अनिल कुमार सिंह, पंकज शर्मा, अर्जुन द्विवेदी, विजय राज साहू, जितेंद्र वाजपेई, योगेश दीक्षित, मनोज मिश्रा, अर्चना गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, सौरभ, तृष्णा, आशीष सक्सेना, सिराज अहमद, रमेश कुमार, इम्तियाज अहमद, बालाजी प्रजापति आदि लोग शामिल थे।

इसके अतिरिक्त गोरखपुर के कामिल खान अखिलेश चंद अरजुमंद बानो अजीत यादव मनोज सिंह विनय शर्मा अफजल खान एवं अरशद जमाल को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रांतो से आए समाचार पत्रों के संपादक वह प्रकाशक तथा संवाददाता सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।