जींद : चबूतरा हटाने की बजाए मकान हटाने का थमा दिया नोटिस
शिक्षा महिपाल ढांडा ने कहा कि कांग्रेसी घुसपैठियों के दम पर सरकार बनाने की मंशा रखने वाले देशद्रोही हैं। घुसपैठिए कल को यहां के युवाओं के रोजगार पर भी डाका डालेंगे। देश की जनता को भी इसमें मुस्तैद होना चाहिए। यह राजनीतिक नही भविष्य का मुद्दा है। आज कांग्रेस वोट चोरी का मामला उठा रही है। जबकि कांग्रेस घुसपैठियों के वोटों से सत्ता में रही। इसलिए कांग्रेस को दर्द हो रहा है। यह देश धर्मशाला नही है, जो भी आएगा रहेगा। देश यहां के लोगों का है। 2004 में आधार कार्ड बनवाने वालों की भी जांच होनी चाहिए। ऐसे तो संसद में भी घुसपैठिए आकर बैठ जाएंगे।
कांग्रेसियों ने घुसपैठियों को शह दे दी, अब डर रहे हैं। स्थानीय डीआरडीए परिसर में शुक्रवार को जिला परिवेदना कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता शिक्षा एवं संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा ने की। एजेंडे में रखी गई विभिन्न प्रकार की समस्याओं को सुना गया। समिति के समक्ष कुल 15 शिकायतें प्रस्तुत की गई। जिनमें से 10 शिकायतों का समाधान मौके पर किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए निर्धारित समय सीमा में समाधान करने के निर्देश दिए गए।

