युवक की तालाब में डूबकर माैत
निगोहा थानाध्यक्ष अनुज कुमार तिवारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की रात को सूचना मिली कि ग्राम लालता खेड़ा मजरा रामदासपुर में एक युवक की तालाब में डूब कर मृत्यु हो गई है।
इस सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की तो पता चला कि तालाब में मछली पकड़ने के लिए गुरू प्रसाद का बेटा अमृत लाल (21) देर रात जाल लेकर गया था। जाल लगाते समय तालाब में डूबकर उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कार्रवाई की।

