पूजन के लिए केरल ले गए श्रीरामज्योति और पादुका
श्री उन्नी ने बताया कि केरल राज्य में उनसे जुड़े अनुयायियों के चार सौ से अधिक आश्रम हैं। आगामी दो माह चौदह जनपदों के गांव-गांव तक राम ज्योति और पादुका पूजन के लिए पहुंचाई जाएगी। अभिषेक के लिए कैलाश मानसरोवर, प्रयाग समेत विभिन्न तीर्थों का पवित्र जल भी मंगाया गया है।
उक्त जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र संवाद केन्द्र ने दिया।

