राज्यपाल पटेल ने गुरुवार को अपने शुभकामना संदेश में कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों का योगदान अतुलनीय है। भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। गुरुजन हमारी गौरवमयी संस्कृति की पहचान है। शिक्षक ही है, जो राष्ट्र के नागरिकों को पीढ़ी-दर-पीढ़ी ज्ञान और दक्षता प्रदान करते हैं।