MP

राजगढ़ः दो दिन से लापता युवक का नाले में मिला शव, जांच शुरु

परिजनों का कहना है वह मंगलवार सुबह शौंच जाने का बोलकर घर से निकला था, दो दिनों तक परिजनों ने आसपास के क्षेत्र व रिश्तेदारी में तलाश किया। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने नाले के समीप शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। बताया गया है युवक को मिर्गी की बीमारी थी, आशंका जताई गई है कि दौरा आने से वह पानी में गिर गया और उसकी मौत हो गई।

ग्रामीणों का कहना है कि मृतक की छोटी-छोटी तीन बेटियां है और परिवार की जिम्मेदारी उसी पर निर्भर थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है। युवक किन हालातों में नाले में गिरा और उसकी मौत कैसी हुई,इसका वास्तविक पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद लग सकेगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।