UP

मुरादाबाद परिक्षेत्र से किया जाएगा 37 एसी बसों का संचालन

मुरादाबाद, रामपुर, नजीबाबाद से दिल्ली, देहरादून आगरा समेत अन्य जगहों पर एसी बसों के चलाने के लिए रूट तैयार कर लिया गया है। मुरादाबाद से 15, पीतलनगरी से 10, रामपुर से 7 और नजीबाबाद से पांच एसी बसों का संचालन किया जाएगा। इससे यात्रियों को फायदा मिलेगा। अभी तक केवल मुरादाबाद से दिल्ली रूट पर एसी बसों का संचालन किया जाता है। देहरादून, लखनऊ समेत अन्य रूटों पर यात्रियों को परेशानी होती है लेकिन एसी बसों के चलने पर यात्रियों को लाभ मिलेगा।

इन मार्गों पर चलेंगी इतनी बसें

रामपुर-देहरादून-रामपुर मार्ग पर तीन, नजीबाबाद-दिल्ली- कोटद्वार मार्ग पर पांच, मुरादाबाद-दिल्ली मार्ग पर दस, मुरादाबाद-देहरादून मार्ग पर दो, मुरादाबाद-आगरा मार्ग पर एक, मुरादाबाद-दिल्ली-लखनऊ मार्ग पर दो, मुरादाबाद- हल्द्वानी-दिल्ली- मार्ग पर चार, मुरादाबाद-लखनऊ मार्ग पर चार, मुरादाबाद-आगरा मार्ग पर दो, रामपुर-लखनऊ-दिल्ली-बरेली मार्ग पर दो, रामपुर-दिल्ली-हल्द्वानी मार्ग पर दो बसें चलेंगी।