एसएसपी सतपाल अंतिल ने शनिवार काे बताया कि जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर शुक्रवार को निकले जुलूस-ए-मुहम्मदी में कुछ शरारती युवकों ने फलस्तीनी झंडा लहरा दिया। जिसके वीडियाे साेशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। झंडा लहराने वाले फुटेज का संज्ञान लेते हुए प्रकरण में जांच कर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।
———-