फरीदकोट में 12 किलो हेरोइन बरामद, दो तस्कर पकड़े गए
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में थे, जो एक बड़े अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क की ओर इशारा करता है। सीमा पार से तस्करी करके लाई गई यह अवैध खेप सदर फरीदकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव झारीवाला से बरामद की गई।
डीजीपी ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ सदर फरीदकोट थाना में मामला दर्ज करके नेटवर्क का पता लगाने के लिए गहन जांच चल रही है।

