Rajasthan

तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 सितंबर को

जोधपुर जिला मुख्यालय पर तीन बैंचों का गठन किया गया है। बैंच संख्या एक की अध्यक्षता जिला एवं सेशन न्यायाधीश जोधपुर जिला पूरण कुमार शर्मा करेंगे। वहीं बैंच संख्या दो की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर जिला के सचिव डॉ. मनीष हरजाई और बैंच संख्या तीन की अध्यक्षता न्यायिक मजिस्ट्रेट, जोधपुर जिला आदित्य करेंगे। इन बैंचों में पैनल अधिवक्ता सदस्य के रूप में क्रमश: भानुप्रकाश दाधीच, रामप्रकाश प्रजापत एवं जुगलकिशोर सेवग शामिल रहेंगे। लोक अदालत में अधिकाधिक मामलों का आपसी समझौते व राजीनामे से निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।