इंदौरा में 262 ग्राम चिट्टे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि उपरोक्त आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना इन्दौरा में दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करके उसके खिकफ आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि भविष्य में भी पुलिस जिला नूरपुर का नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। एसपी ने बताया कि उपरोक्त मामले की जांच के दौरान यह पाया गया है कि आरोपी रोहित कुमार एक अभ्यस्थ अपराधी है जिस पर पहले भी चिट्टे के दो मामले इंदौरा थाने में दर्ज हैं।

