Himachal Pradesh

खराब मौसम के चलते प्रदेश भर में स्थगित हुए भाषा विभाग के साहित्यिक कार्यक्रम

उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय हिंदी पखवाड़े के लिए प्रतिभागिता करने वाले महाविद्यालयों को हर जिला से शिमला न आने की सूचना दी गई है। इसके अलावा हिंदी दिवस पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कवि सम्मेलन में भाग लेने वाले कवियों को भी समय रहते सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जिला स्तर पर भी सभी गतिविधियों को आगामी आदेशों तक स्थगित करने को कहा गया। इसी कड़ी में 16 सितंबर को मंडी के संस्कृति सदन में आयोजित होने वाली कहानी लेखन और कविता वाचन प्रतियोगिता भी स्थगित कर दी गई है। इसके आगामी आयोजन बारे सूचना शीघ्र ही दी जाएगी।