हिमाचल को एसडीआरएफ की अग्रिम किस्त जारी होने का स्वागत : अजय ठाकुर
उन्होंने आगे कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा भेजे गए सात मंत्रियों के दौरे से सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों में तेजी आएगी और आम जनमानस का जो जीवन बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुआ है, वह स्थिति सामान्य हो सकेगी।
अजय ठाकुर ने केसीसी घोटाले की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस का पूरा इतिहास भ्रष्टाचार की गंदगी से सना हुआ है, ऐसे में अन्य विभागों की जांच कराई जाए तो भ्रष्टाचार के अन्य मामले सामने आएंगे। हिमाचल की जनता भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेगी। भ्रष्टाचार की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

