UP

डंपर ने बाइक सवार युवका काे राैंदा, मौत

बिसरख थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने साेमवार काे बताया कि कुलदीप कुमार (25) रविवार की शाम को बाइक से कही जा रहा था। गैलेक्सी गोल चक्कर बिसरख के पास अज्ञात डंपर चालक ने उसे राैंद दिया। घायल हालत में उसके भाई आकाश कुमार ने नोएडा के सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। आज सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।