MP

राजभवन में 17 सितम्बर को लगेगा रक्तदान शिविर, नेत्र और स्त्री रोगों की भी होगी निशुल्क जांच

राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी ने सोमवार को बताया कि शिविर का आयोजन राजभवन और रेडक्रॉस के संयुक्त तत्वाधान में किया गया है। शिविर अवधि में आमजन स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता के महादान का पुण्य प्राप्त कर सकते हैं। शिविर में आमजन की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच स्त्रीरोग और नेत्ररोग विशेषज्ञ करेंगे। कोठारी ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि राजभवन में आयोजित होने वाले शिविर में बड़ी संख्या में भाग लें। शिविर में रक्तदान कर मानवता के सेवा संकल्प में सहयोगी बने। निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ प्राप्त करें।