Delhi

सुप्रीम कोर्ट पीजी मेडिकल पाठ्यक्रमों में ट्रांसजेंडरों के आरक्षण संबंधी याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई करेगा

सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से पेश एएसजी अर्चना पाठक दवे ने कहा कि सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता इस मामले में दलीलें रखने के लिए उपस्थित नहीं हैं इसलिए इस मामले की सुनवाई अगले हफ्ते की जाए। तब कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई अगले हफ्ते करने का आदेश दिया।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील इंदिरा जयसिंह ने कहा कि नाल्सा बनाम केंद्र के फैसले के बावजूद केंद्र और राज्य सरकारों ने ट्रांसजेंडर के लिए आरक्षण लागू नहीं किया। याचिका में नीट-पीजी नोटिफिकेशन को चुनौती दी गई है क्योंकि इसमें ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग का प्रावधान नहीं था। अंतरिम राहत के तौर पर दो सीटें ऑल इंडिया कोटा और एक-एक सीट तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश कोटा में मांगी गई हैं।