Delhi

रामलीलाओं के दौरान यातायात व्यवस्था में बदलाव

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शाम पांच बजे से रात 12 बजे तक दिल्ली गेट से होकर कोई भी भारी वाहन या डीटीसी बसें नहीं चलेंगी। इसके अलावा ई-रिक्शा और साइकिल रिक्शा भी नेताजी सुभाष मार्ग पर नहीं चल पाएंगे। पुलिस उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि यातायात जाम से बचने के लिए अधिक से अधिक मेट्रो का इस्तेमाल करें।