Uttarakhand

संत निरंकारी मिशन ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

राज्य मंत्री सुनील सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान हम सभी को करना चाहिए। हम सभी को सेवा ही परमो धर्म के सिद्धांत पर चलना चाहिए। किसी भी रूप में समाज सेवा करना चाहिए रक्तदान भी समाज सेवा है।

रक्तदान कार्यक्रम में अतिथि हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, अतिथि हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने रक्तदान शिविर में आए सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

रक्तदान कार्यक्रम में संत निरंकारी मिशन के जोनल अधिकारी हरभजन सिंह, विनीत सैनी, अंशु कुमार, क्षेत्र संचालक सुरेश कुमार, संचालक केवल कुमार, संयोजक सुरेश चावला, शिक्षक संजय आदि उपस्थित रहे।