मंडी के धर्मपुर क्षेत्र में आपदा के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल
उन्होंने बताया कि क्षेत्र की अधिकांश विद्युत आपूर्ति बहाल हो चुकी है। वर्तमान में केवल तीन जल स्रोत योजनाएं ऐसी हैं, जिनकी विद्युत बहाली का कार्य प्रगति पर है। विभाग ने आश्वासन दिया है कि इन योजनाओं को भी शीघ्र ही पूरी तरह सक्रिय कर दिया जाएगा।आपदा के दौरान सहयोग व धैर्य बनाए रखने के लिए क्षेत्रवासियों का आभार भी व्यक्त किया है।

