UP

पुलिस मुठभेड़ में एक अपहरण का आराेपित गोली लगने से घायल

सीओ राठ राजीव प्रताप सिंह ने सोमवार को बताया कि राठ कस्बे के फरसोलियाना मोहाल निवासी जयनारायण पचोरी के मामा का बेटा शिवम (28) पुत्र कृष्ण गोपाल तीन दिन पहले कस्बे में एक दुकान में चाय पीने गया था, तभी स्कार्पियो कार सवार अज्ञात बदमाशों ने हत्या के इरादे से अपहरण कर लिया था। कार सवार बदमाश शिवम काे कुछ समय बाद मारपीट कर रोडवेज बस स्टैण्ड के पास छोड़ गए थे। सूचना पाते ही पुलिस ने रिहुंटा चिकासी निवासी विनय चौधरी, पवन चौधरी, सिकरौंधा गांव निवासी विवेक राजपूत, पवन पुत्र धर्मपाल, मगरौंठ निवासी भूरा पुत्र भारत व बड़ेरा चिकासी निवासी निखिल राजपूत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई।