Haryana

मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी सहित पहले नवरात्र पर माता मनसा देवी में माथा टेका

मुख्यमंत्री ने इसके उपरांत मंदिर परिसर में स्थित यज्ञशाला पहुंचकर हवन यज्ञ में भाग लिया और आहुति डाली। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं माता मनसा देवी श्राईन बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी निशा यादव ने मुख्यमंत्री को माता मनसा देवी का चित्र सम्मान स्वरूप भेंट किया। इस अवसर पर उपायुक्त सतपाल शर्मा, माता मनसा देवी श्राईन बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।