UP

ऑनलाइन फ्रॉड से वापस मिली रकम, पीड़ित ने पुलिस का जताया आभार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन तथा क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई की और पीड़ित के खाते में पूरी रकम वापस कराई।

पैसे खाते में लौटने पर पीड़ित थाने पहुंचा और पुलिस अधिकारियों व साइबर क्राइम टीम की प्रशंसा करते हुए आभार जताया। मौके पर उसे साइबर जागरूकता अभियान के तहत ऑनलाइन ठगी व धोखाधड़ी से बचाव के उपाय भी बताए गए।

इस कार्रवाई में उप-निरीक्षक अच्छेलाल यादव, आरक्षी आनन्द पटेल और प्रदीप कुमार पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।