UP

रेलवे ने रद्द की कई अहम ट्रेनें, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

रेलवे प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी एक्सप्रेस काठगोदाम से 07 और 14 अक्टूबर को नहीं चलेगी। वहीं 12208 जम्मूतवी-काठगोदाम एक्सप्रेस जम्मूतवी से 05 और 12 अक्टूबर को निरस्त रहेगी। इसी प्रकार 12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस काठगोदाम से 06 और 13 अक्टूबर को नहीं चलेगी। 12209 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल से 07 और 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

यात्रियों का कहना है कि त्योहारों के समय अचानक ट्रेनों का निरस्तीकरण उनके लिए परेशानी का सबब बनेगा। पहले से ही कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल है, ऊपर से इन गाड़ियों के रद्द होने से यात्रा योजनाएं प्रभावित होंगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से उक्त गाड़ियों का निरस्तीकरण किया जा रहा है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा योजना बनाते समय ट्रेन संचालन की स्थिति की जानकारी अवश्य लें।