आक्रामक रूप दिखा बेअन्दाज हुआ शिक्षक,बीएसए को बेल्ट से पीटा
सीतापुर बीएसए कार्यालय में एक शिक्षक की करतूत ने अधिकारी और शिक्षक के रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा डांट लगाए जाने पर वह इतना आक्रामक एवं बेअन्दाज हो गया कि उसने अपने अधिकारी से ही अभद्रता कर दी और बेल्ट से पिटाई कर दी।
बताया जा रहा है कि कार्यालय में हुई पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में भी दर्ज हो गई है।
मंगलवार की शाम 4 बजे के आसपास बेसिक शिक्षा कार्यालय में बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह आरोपी शिक्षक की सुनवाई के मामले को लेकर कार्यालय में बैठे थे। सुनवाई के दौरान शिक्षक ने बीएसए को बेल्ट से पीट दिया।
सीतापुर के विकासखंड महमूदाबाद में तैनात शिक्षक बृजेंद्र कुमार वर्मा को मंगलवार शाम बीएसए कार्यालय आरोपों पर स्पष्टीकरण देने के लिए बुलाया गया था वहां पर सवाल होते ही वह अपने अधिकारी पर भड़क उठा।

