राजगढ़ः युवक के कब्जे से दस हजार की स्मैक जब्त, पूछताछ जारी
थाना प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हाइवे चौकी के समीप से दबिश देकर विष्णु (35)पुत्र धूलजी वर्मा निवासी चारपुरा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से दस हजार रुपए कीमती तीन ग्राम स्मैक जब्त की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, एसआई रजनेश सिरोठिया, एएसआई कैलाश दांगी, सूरज चावरिया, आर.धर्मेन्द्र रघुवंशी, सुनील सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

