UP

महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, हत्या की आशंका, पति और बच्चे फरार

थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात को पुलिस को सूचना मिली कि हिंडन नदी के किनारे चोटपुर कॉलोनी के पास बने एक मकान से एक बदबू आ रही है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर 63 पुलिस ने जांच किया तो पता चला कि कमरे के अंदर एक 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पड़ा है। उन्होंने बताया कि महिला अपने पति और चार बच्चों के साथ इस मकान में रहती थी। घटना के समय से ही उसके पति और बच्चों का कोई पता नहीं चल रहा है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चलेगा। वहीं महिला का शव मिलने की सूचना पर आसपास की लोग भारी संख्या में मौके पर इकट्ठे हो गए। लोगों का कहना है कि महिला के पति ने उसकी हत्या कर दी है, तथा बच्चों सहित कहीं पर फरार हो गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस महिला के पति और उसके बच्चों के बारे में पता लग रही है।