एनएमडीसी मे तेंदुआ मिला मृत, पन्ना टाइगर रिजर्व के गंगऊ अभयारण्य का मामला
उक्त घटना हिनौता ग्राम के राजस्व क्षेत्र में पन्ना टाइगर रिजर्व के हिनौता परिक्षेत्र के फैमिली क्वाटर्स के सामने घटित हुई है। घटना की सूचना प्राप्त होते ही क्षेत्र संचालक नरेश यादव, पन्ना टाइगर रिजर्व, उप संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व मोहित सूद, सहायक संचालक पन्ना/मड़ला, मौके पर पहुंचे। मौके पर परिक्षेत्र अधिकारी हिनौता, गंगऊ अभयारण्य एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। मृत तेंदुए के शव को मौके से जप्त करते समय एन.एम.डी.सी. की निर्मित दीवार को तोड़ा गया। फिलहाल अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बांकी है।

