जवाहर कला केन्द्र : 28वें लोकरंग के लिए लोक कलाकारों के मांगे आवेदन
गौरतलब है कि जवाहर कला केन्द्र की ओर से हर वर्ष आयोजित होने वाले लोकरंग महोत्सव में प्रदेश के अतिरिक्त अन्य राज्यों व केंद्रीय सांस्कृतिक केंद्रों की ओर से प्रायोजित देशभर से लोक कलाकार हिस्सा लेकर लोक विधाओं की प्रस्तुति देते हैं। लोक कलाओं के लालित्य को समाहित करने वाले महोत्सव के तहत राष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले का भी आयोजन किया जाता है।

