अशोकनगर: भाजपा विधायक की थानेदार बहु पर अवैध बसूली के आरोप, विधायक और जिप अध्यक्ष आमने-सामने
अजयप्रताप ने पत्र में आरोप लगाते हुए लिखा है कि श्रीमति मीना रघुवंशी जो कि थाना प्रभारी के रूप में चंदेरी विधानसभा के ईसागढ़ थाने में पदस्थ हैं। पत्र में विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी के नाम का हवाला न देते हुए प्रभावशाली जनप्रतिनिधि की पुत्रबधु का हवाला देते हुए कहा गया है कि स्थानीय जनप्रतिनिधि के संरक्षण में क्षेत्र के लोगों पर बेवजह पैसा बसूली के लिए झूठे केस में फसाकर अत्याचार करने के आरोप लगाए गए हैं। तथा कहा गया है कि भारी मात्रा में भ्रष्टाचार जुआ,सट्टा,शराब, गांजा, चरस रिश्वत खोरी करने के आरोप लगाए गए हैं।
पत्र में अजयप्रताप ने लिखा है कि उनका निर्वाचन क्षेत्र इसी थाने में आता है, जिससे आए दिन क्षेत्र के लोगों द्वारा उन्हें व्यक्तिगत रूप से शिकायतें मिलती हैं। कहा गया है कि अगर मीना रघुवंशी को यहां से तत्काल नहीं हटाया तो क्षेत्रवासियों में भारी रोष होने से जन आंदोलन की आशंका है।

