UP

ऑपरेशन क्लीन के तहत 633 वाहनों की नीलामी

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी के अनुसार थाना सेक्टर 58 पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन- दो के अंतर्गत न्यायालय के आदेश पर 399 वाहनों की नीलामी आज करवाई। इस नीलमी में कुल 32 व्यक्तियों ने भाग लिया तथा प्रदीप कुमार द्वारा 21 लाख 55 हजार की सबसे बड़ी बोली लगाई गई। उन्होंने बताया कि इसमें एमबी एक्ट में सीज 102 वाहन, आबकारी अधिनियम के तहत सीज 102 वाहन, मुकदमें से संबंधित 240, लावारिस 36, कुल 399 वाहनों की नीलामी की गई। जिसमें चार ट्रक, 41 कार, तीन पहिया 16, 338 दो पहिया वाहन हैं।

उन्होंने बताया कि थाना फेस तीन पुलिस ने आज 218 वाहनों की नीलामी करवाई। जिसमें 26 लाख 11 हजार 400 रूपये की बोली लगी। उन्होंने बताया कि नीलामी में 15 लोगों ने भाग लिया। थाना ईकोटेक-तीन पुलिस ने सोमवार को 16 वाहनों की नीलामी कर्रवाई। इसमें 16 व्यक्तियों ने भाग लिया तथा एक लाख 96 हजार रुपये की सबसे बड़ी बोली लगी।

————–