UP

बेतवा में नहाते समय डूबा युवक, रेस्क्यू जारी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नहाते समय दीपराज अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके साथियों ने तुरंत परिजनों और स्थानीय लोगों को सूचना दी। दीपराज ग्राम बाबई, थाना चुर्खी का रहने वाला था। सूचना मिलते ही दीपराज के परिजन शालाघाट पहुंचे। उन्होंने पूरे दिन नदी के आसपास और किनारों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। घटना की सूचना पर कोटरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

रात 8 बजे तक भी दीपराज का कोई सुराग नहीं मिल पाया। देर रात तक चली छानबीन के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तो बुधवार को दोबारा रेस्क्यू शुरू किया गया फिलहाल पुलिस गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी है।