UP

विजयादशमी पर गोपूजन कर मुखयमंत्री योगी ने की गौसेवा

गौसेवा के प्रति मुख्यमंत्री योगी बेहद संवेदनशील रहते हैं। उनका गौमाता और गोवंश से आत्मीय लगाव है। विजयादशमी पर गौपूजन करने के दौरान हमेशा की तरह उनकी आत्मीयता का भाव दिखाई दे रहा था। पूजन के साथ वह गौवंश को दुलारते भी रहे। विजयादशमी अनुष्ठान के दौरान गोरक्षपीठाधीश्वर ने भीम सरोवर का पूजन कर इसमें रहने वाली मछलियों को भी लाई खिलाया।