Punjab

अमृतसर में दो हैंड ग्रेनेड समेत एक संदिग्ध गिरफ्तार

पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने शुक्रवार को जारी बयान में बताया कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए तरनतारन निवासी रविंदर सिंह उर्फ ​​रवि को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से दो हथगोले (हैंड ग्रेन्ड) बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपित पाकिस्तानी आईएसआई एजेंटों के संपर्क में था और उसने सीमा पार से यह खेप प्राप्त की थी। आरोपित के पुराने संबंधों को तलाशा जा रहा है। उसकी निशानदेही पर अन्य बरामदगी तथा गिरफ्तारियां होने की संभावना है।