Himachal Pradesh

ज्वाली में दो युवकों से 406 ग्राम चरस बरामद, गिरफ्तार

शुक्रवार बीती देर रात इस मामले में पुलिस थाना ज्वाली के तहत स्पैल में नांकाबंदी के दौरान निखिल कुमार पुत्र रमेश चंद निवासी गांव ठंगर डाकखाना फारिया तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा व गौरव कुमार पुत्र अश्वनी कुमार निवासी सूनहेड़ तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा के मोटर साईकिल नम्बर एचपी54-डी-8757 की चेकिंग के दौरान उपरोक्त आरोपियों के कब्जे से 406 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि उपरोक्त दोनों आरोपियों को गिरफतार करके एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उपरोक्त अभियोग मे नियमानुसार आगामी कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला पुलिस नूरपुर का अभियान जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि उपरोक्त मामले की जांच में यह पाया गया है कि आरोपी निखिल कुमार एक कुख्यात अपराधी है जिस पर एक अन्य मामला भी दर्ज है।