UP

जीएसटी दरों में कमी से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी : प्रकाश पाल

यशोदा नगर स्थित एक गेस्ट हाउस में नेक्स्ट जेन जीएसटी अभियान की महाराजपुर विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के अंतर्गत प्रकाश पाल ने व्यापारियों, उद्योगपतियों एवं उपभोक्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि इससे माध्यम वर्ग के लोगों के जीवन स्तर में सुधार होगा। मोदी सरकार का यह कदम न केवल घरेलू उपभोग को बढ़ावा देगा, बल्कि महंगाई से जूझ रहे नागरिकों को राहत देने और देश की अर्थव्यवस्था को बूस्टर डोज प्रदान करने वाला साबित होगा।

दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि दिवाली पर विदेशी उत्पादों को छोड़कर स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी करें इससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी तो शिल्पकारों को रोजगार मिलेगा हमें विदेशी मॉडल को छोड़कर स्वदेशी मॉडल अपनाना होगा। भारत का पैसा भारत में लगेगा तो देश और समृद्ध होगा।

सीए अवधेश मिश्रा ने अभियान से आए बदलावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने कहा कि जीएसटी में बदलाव से दवा, पानी, बिजली, कपड़ा सहित चार सौ से अधिक वस्तुएं सस्ती होंगी। शिक्षा, चिकित्सा, परिवहन, भवन निर्माण सभी क्षेत्रों में दामों में गिरावट आएगी। मोदी सरकार द्वारा जीएसटी सुधारों की दिशा में काम किया जा रहा है अभी और चीजों में सुधार किया जा रहा है।

भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा ने कहा कि जीएसटी छूट का लाभ ग्राहकों को मिल रहा है। उन्होंने अमेजन, फ्लिपकार्ड जैसी आनलाईन कंपनियों का बहिष्कार कर स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी करने की अपील करी।