Uttarakhand

पार्टी को मजबूत करने पर दिया जोर

मंगलवार को पार्टी कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर उन्होंने पार्टी के केंद्रीय और प्रांतीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। कहा कि मेरा दृढ़ विश्वास है कि हम सबके सामूहिक प्रयास, निष्ठा और पारदर्शी नेतृत्व से उत्तराखंड को राष्ट्र निर्माण में अग्रणी राज्य बनाने का स्वप्न अवश्य साकार होगा।

इससे पूर्व जिला कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह बिष्ट ने रवींद्र प्रसाद जुयाल व उनके समर्थकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कहा कि ऐसे बहुआयामी व्यक्तिव्त के धनी व्यक्ति के पार्टी में जुड़ने से उत्तराखंड जैसे सैनिक बाहुल्य क्षेत्र में निश्चित रूप से सैनिकों, पूर्व सैनिकों में पार्टी के प्रति रुझान बढ़ेगा।

जिला महासचिव पपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि रवींद्र जुयाल के पार्टी में आने से अब सामान्य कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ रहा है और आम आदमी हिमालय क्रांति पार्टी में जुड़ने को तत्पर दिखाई दे रहा है।

इस मौके पर बबीता देवी, अनूप पंवार, गजपाल सिंह रावत, पंकज कुमार, गबर सिंह रावत, जय नंद कोठारी, सुरेंद्र नेगी, विमला देवी, सुरेश चमोली, सोबन सिंह रावत, टीटू नेगी, आदि शामिल रहे।