देश में एक नई तरह की तानाशाही का खतरा मंडरा रहा है : गोपाल राय
इस मौके पर गोपाल राय ने कहा कि 50 साल पहले जयप्रकाश नारायण ने सत्ता की तानाशाही के खिलाफ क्रांति का आह्वान किया था। उनके नेतृत्व में छात्र-युवा आंदोलन ने तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंका और देश में लोकतंत्र की स्थापना की।
जयप्रकाश नारायण की विरासत का उल्लेख करते हुए राय ने जोर दिया कि मौजूदा चुनौतियों से निपटने के लिए उनके संघर्ष से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण के विचारों को अपनाकर लोकतंत्र को मजबूत करना होगा और तानाशाही ताकतों के खिलाफ एकजुट होना होगा। उन्होंने लोकतंत्र को बचाने के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया।
इस अवसर पर दिल्ली के प्रमुख विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर, छात्र और देशभर के क्रांतिकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।

