कांग्रेस ने की बाबा साहब को अंग्रेजों का एजेंट बताने वाले के खिलाफ एससी एसटी एक्ट और बुलडोजर कार्रवाई की मांग
मिथुन अहिरवार ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा सुनिश्चित किया जा रहा है कि बाबा साहब के संविधान निर्माण के ऐतिहासिक योगदान का श्रेय उन्हें न मिले। यह षड्यंत्ररत मानसिकता है । अहिरवार ने मांग की है कि संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध तत्काल एससी/एसटी (अनुसूचित जाति/जनजाति) अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया जाए। साथ ही संबंधित व्यक्ति के घर पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की जाए।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि यदि यह कार्रवाई नहीं की जाती, तो स्पष्ट हो जाएगा कि बुलडोजर न्याय केवल गरीबों, दलितों एवं विपक्षियों के विरुद्ध भेदभावपूर्ण हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। भाजपा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह संबंधित व्यक्ति के पक्ष में कार्रवाई करने के लिए सहमत है या दलित समाज के अपमान को बढ़ावा दे रही है। यदि बीजेपी उक्त कारवाही नहीं करती है तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

