UP

भाजपा ने बिना बदले की राजनीति से बसपा-सपा के अधूरे कामों को कराया पूरा: मनीष शुक्ल

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अखिलेश यादव ने राजनैतिक लाभ के लिए अपनी सरकार के दौरान कई योजनाओं का लोकार्पण भी कर दिया था। लेकिन भाजपा सरकार ने उन कामों को बिना किसी भेदभाव के जनहित में कराने का काम किया है।

मनीष शुक्ला ने कहा कि भाजपा का मानना है कि सारे विकास के कार्य जनता के दिए कर से होते हैं। यह किसी के घर से नहीं होती है। इस विचारधारा का प्रतिनिधित्व भाजपा करती है।