MP

पन्‍ना : खेत जोतते समय ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत

जानकारी के अनुसार शाहनगर जनपद क्षेत्र के सारंगपुर ग्राम मे एक 45 वर्षीय किसान रामावतार गौतम खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 10 बजे के लगभग ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत के किनारे बनी खाई में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे किसान दब जाने से किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर हटाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस दुःखद हादसे से पूरे सारंगपुर गांव में शोक की लहर व्याप्त है। वहीं, घटना की जानकारी शाहनगर पुलिस को दे दी गई है, जो मामले की जांच विवेचना में जुटी हुई है।