Himachal Pradesh

इंटर-कॉलेज खेल प्रतियोगिता: एसपीयू पुरूष टीम बनी विजेता एवं महिला टीम को मिला दूसरा स्थान

सहायक निदेशक खेल एवं युवा मामले एवं खेल संयोजक एसपीयू डॉ. हितेश ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में एसपीयू मंडी की पुरुष टीम ने प्रथम स्थान तथा महिला टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया।

इसके अतिरिक्त, एसपीयू मंडी ने इंटर-कॉलेज शतरंज प्रतियोगिता में, जो कि राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सुंदरनगर में आयोजित हुई, चौथा स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में, कुश्ती प्रतियोगिता में कनिका और दिया ने रजत पदक तथा तरुण ठाकुर ने कांस्य पदक जीतकर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया।

कुलपति प्रो. ललित अवस्थी ने सभी टीम सदस्यों एवं प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने छात्रों के समर्पण, अनुशासन और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि उनके इस प्रयास ने एसपीयू मंडी को गौरवान्वित किया है।